..................... Rekha paired opposite Amitabh Bachchan in Aditya Chopra's next! - Hindi Filmibeat

बाप के नक्शे-कदम पर आदित्य... रेखा-अमिताभ को लायेंगे साथ!

बॉलीवुड के कुछ किस्से अनुसने और अनसुलझे हैं.. ऐसी ही एक अनकही दास्तां है अमिताभ-रेखा के बीच की कहानी.. जो थी भी या नहीं..यह भी एक रहस्य है जिसे जानने के लिेए लोग बेकरार रहते हैं। रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला.. में दोनों ने आखिरी बार काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों ने फिर साथ में काम नहीं किया। हालांकि इन 32 सालों में कई लोगों ने रेखा-अमिताभ को साथ में काम करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाये हैं।

लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि अपने पापा यश चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने हिम्मत करते हुए अमिताभ-रेखा को साथ में काम करने के लिए मना लिया है। आदित्य इस बेनाम फिल्म का निर्देशन भी करेंगे जो एक खूबसूरत प्रेमकहानी होगी। हालांकि यशराज की ओर से इस खबर की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इतना तय है कि आदित्य इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ अक्सर देखे जाते हैं।

वैसे भी बच्चन परिवार के और चोपड़ा परिवार में काफी करीबी रिश्ते हैं। वैसे इससे पहले रेखा-अमिताभ के बारे में खबर आयी थी कि दोनों साथ में फिल्म वेलकम के सीक्वेल वेलकम 2 में नजर आयेंगे लेकिन बाद में सारी बातें कोरी और बकवास ही निकली देखते हैं कि चोपड़ा के बारे में आयी यह न्यूज सही साबित होती है या फिर बकवास ही निकलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X