अपने बर्थडे कारण रेखा-अमिताभ साथ-साथ नहीं
एक महान नायक औऱ एक सदाबहार नायिका ... जी हां हम बात कर रहे हैं, अमिताभ बच्चन और रेखा की। जिनकी अनकही प्रेम कहानी को हर कोई सुनना चाहता है, उसे महसूस करना चाहता है लेकिन दोनों ही सितारे हर मुद्दे पर बोलते हैं, सिवाय अपने प्रेम प्रकऱण के। दोनों के ही बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है और लेकिन सब अधूरा है।
अंकशास्त्री ज्योतिमाशर्मा के मुताबिक मूलांक 1 और 2 वाले कभी भी पति-पत्नी नहीं बन सकते हैं। चूंकि रेखा का जन्मदिन आज यानी 10 अक्टूबर को है और अमिताभ का 11 अक्टूबर को होता है। रेखा का मूलांक 1 और अमिताभ का मूलांक 2 हुआ। अंकज्योतिष के मुताबिक अगर मूलांक 1 की शादी मूलांक 2 से हो जाये तो वो 2 के लिए तबाही का कारण बन सकता है। वो कभी भी 1 के चलते आगे नहीं बढ़ पायेगा और जो कुछ भी उसके पास हो वो सब उससे छूट जायेगा।
अगर गौर फरमाया जाये तो यह बातें कुछ -कुछ सही सी भी लगती है। अमिताभ और रेखा का अफसाना जब शुरू हुआ था तो अमिताभ शादी-शुदा और दो बच्चों के पिता थे। अगर रेखा से वो शादी करते तो उनकी पत्नी और उनके बच्चे सब उनसे छूट जाते। अमिताभ उस समय सफलता की ओर बढ़ रहे थे जिसके पीछे उनकी पत्नी जया का बहुत बड़ा हाथ था ,अगर जया,अमिताभ के साथ ना होती तो शायद इसका असर अमिताभ के करियर पर भी पड़ सकता था।
और उसके बाद कुली की घटना ने सबकुछ बदल कर रख दिया। अंदर की खबर रखने वालों का कहना था कि चोटिल होने के बाद अमिताभ को भी लगने लगा कि रेखा उनके लिए अनलकी ही है इसलिए उन्होंने रेखा से दूरियां बना लीं क्योंकि ऐसा लोग मानते हैं कि रेखा जिस किसी की भी जिंदगी में गयीं चाहे वो विनोद मेहरा हों या बिजनेस मैन मुकेश कुमार, दोनों ने ही बहुत जल्द दुनिया छोड़ दी, कारण कुछ भी रहा हो लेकिन लोग इसके लिए रेखा को ही अनलकी ठहराते हैं। तो हो सकता है कि दोनों की जन्मतिथियों के चलते जिंदगी की कुंडलियां नहीं मिल पायीं।


Click it and Unblock the Notifications
