शाहरूख का थप्पड़ नहीं और बुरी वजह से गायब थे यो यो हनी सिंह!
कुछ दिन पहले ही हमने आपको खबर दी थी कि हनी सिंह मिल गए हैं, बिल्कुल सही सलामत। ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि एक पार्टी में शाहरूख खान ने उनको ज़ोर का थप्पड़ मारा था जिसके बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे और उनकी कोई खोज खबर नहीं थी।
फिर न्यू ईयर के मौके पर हनी सिंह ने अपनी एक फोटो अपलोड की थी कुछ बच्चों के साथ और पोस्ट किया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन अब जाकर ये खुलासा हो पाया है कि वो फोटो आखिर थी किसकी।
अपने गानों में नशे को इतनी तवज्जो देने वाले हनी सिंह दरअसल अपने जीवन में भी उसे इतना ही ज़रूरी मानते हैं। और यही नशा उन पर भारी पड़ गया। हनी सिंह पिछले तीन महीने से एक रिहैब सेंटर में थे। हनी सिंह शराब की लत से परेशान थे और इसे छोड़ना चाह रहे थे जिसके बाद उन्होंने रिहैब सेंटर जाने का फैसला किया था।

Post by Yo! Yo! Honey Singh.

लेकिन उनके इस फैसले के पीछे भी वजह है। विदेश में एक शो परफॉर्म करने के लिए लगातार कॉल्स आ रहे थे। बार-बार आने वाले कॉल्स से परेशान हनी सिंह ने गुस्से में अपने सिर पर ही बोतल दे मारी थी। उनके सिर से काफी ब्लीडिंग होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में अपने गुस्से और बुरी आदतों पर कंट्रोल के लिए हनी सिंह रिहैब सेंटर चले गए थे। हालांकि तीन महीने बाद यो यो हनी सिंह बिल्कुल ठीक हैं और एक बार फिर अपने रैप से धूम मचाने को तैयार हैं।
ALSO READ: PLAYLIST आर डी बर्मन के 10 अलग मूड

Click it and Unblock the Notifications