जब सब कुछ खत्म तो फिर क्यों आयी रणबीर-कैट की शादी की खबर

एक बार फिर से बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वाय रणबीर कपूर और सेक्सी हसीना कैटरीना कैफ की शादी की खबर आयी है। गॉसिप बाजारों में यह बात पूरी तरह से गर्मायी हुई है कि दोनों ही सितारे अगले साल यानी 2015 में अपने प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन में बांध देंगे।

कहा जा रहा है कि रणबीर ने यह फैसला कैटरीना के उस धमकी के बाद दिया है जिसमें कहा गया था कि अगर रणबीर शादी के लिए तैयार नहीं होंगे तो वह उन्हें छोड़ देंगी।

यह किस्सा नये साल का है, जिसका जश्न मनाने रणबीर, कैटरीना के साथ न्यूयार्क गये थे, जहां कैटरीना ने रणबीर से न्यूईयर गिफ्ट के रूप में कुछ वादें और कसमें मांगी थी जिसमें एक कसम शादी की भी थी जिसे रणबीर ने तब खाने से मना कर दिया था जिसके बाद कैटरीना नाराज होकर लंदन चली गयी थीं और रणबीर के अकेले भारत वापस आना पड़ा था।

आईबीजा ट्रिप पर रणबीर के साथ बिकनी पहने कैटरीना कैफ

इस घटना के बाद खबरें आयीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जिसके बाद कई इवेंट में दोनों सितारे अलग-अलग ही नजर आयें जिसके बाद लोगों को भी लगने लगा कि शायद खबरों में सच्चाई है। लेकिन अचानक से तीन महीने बाद दोनों की शादी की खबरों ने लोगों को चौंका दिया है।

लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि शादी की बात पर भरोसा करें या ब्रेक-अप की बात पर, अगर शादी ही करनी थी तो पिछले दिनों दोनों सिंगल होने का नाटक क्यों कर रहे थे?

फिलहाल दोनों की शादी की खबरों ने उनके चाहने वालों को फिलहाल के लिए तो खुश कर दिया है, हालांकि अभी दोनों ही सितारों या उनके करीबी में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X