..................... Ranveer Singh wants to be directed by Aditya Chopra,Why? - Hindi Filmibeat

अच्छा तो शाहरूख की तरह बनना चाहते हैं रणवीर सिंह?

इन दिनों जवां दिलों की धडकन बने अभिनेता रणवीर सिंह ने इच्छा जतायी है कि वह आदित्य चोपड़ा के साथ काम करना चाहते हैं। रणवीर ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह आदित्य की आने वाली फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। जिसके जवाब में रणवीर ने कहा कि काश यह सच होता .. लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं रहा।

रणवीर ने कहा कि मेरा सपना है कि एक दिन मैं जरूर आदि सर के साथ काम करूं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। आदित्य चोपड़ा की बनायी फिल्में.. दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और चक दे इंडिया मैंने कई बार देखी है। देखते हैं कि मेरा यह सपना कब पूरा होता है?

रणवीर तो अपनी बात कहकर आगे बढ़ गये लेकिन लोगों ने उनकी बातों पर अपनी टिप्पणी देनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि शायद रणवीर सिंह खुद की तुलना किंग खान यानी शाहरूख से करने लगे हैं तभी तो उन्हें डीडीएलजे और चक दे इंडिया.. याद आ रही हैं जिनके हीरो शाहरूख थे और निर्देशन आदित्य चोपडा ने किया था। दोनों ही फिल्में हिंदी सिनेमा की आईक़ॉन हैं।

पांच लोगों से इश्क करने वाली दीपिका ने बताया खुद को सिंगल

आजकल वैसे भी रणवीर सिंह, शाहरूख की तरह ही लोगों से पेश आने लगे हैं। वह रोमांटिक फिल्मों को तरजीह देने लगे हैं। लेकिन शायद रणवीर सिंह को पता नहीं है कि बॉलीवुड का बादशाह तो एक ही है। उनके जैसे तो कई लोग बनना चाहते हैं लेकिन शाहरूख तो शाहरूख हीं हैं और उनके जैसा बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन हैं। खैर रणवीर सिंह हम तो आप को यही कहेंगे कि आप रणवीर सिंह के रूप में ही लोगों के सामने आयें.. लोग आपको आपके अंदाज से प्यार करेंगे और इज्जत देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X