इसका मतलब दीपिका ने भी रणवीर को घास नहीं डाली क्या?

लीजिये कल तक जिन पर जान छिड़कते थे आज उसी को मेहमान बता दिया... किसी मशहूर शायर की यह खूबसूरत लाइनें इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं क्योंकि कल तक दीपिका को अपनी महबूबा कहने वाले रणवीर सिंह आज दीपिका को केवल अपनी क्लोज फ्रेंड के अलावा और कुछ नहीं कह रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने कहा है कि मेरे और दीपिका के बीच वैसा कुछ भी नहीं है, मेरे और दीपिका के बीच संबंध सिर्फ अफवाह है। दीपिका बस उनकी दोस्त है।

रणवीर सिंह के यह बदले तेवर केवल दो बात की ओर इशारा करते हैं। पहली तो यह कि शायद दीपिका ने उनके प्रपोजल को दरकिनार कर दिया है या फिर दूसरी वजह यह भी हो सकती है कि रसिक मिजाज रणवीर सिंह को कोई नया हमदम मिल गया है। क्योंकि इस तरह की बातें वो पहले भी कर चुके हैं जब अनुष्का और सोनाक्षी सिन्हा पर उनका दिल आया था।

पहले अनुष्का को प्रेमिका बताने वाले रणवीर सिंह बाद उन्हें अपनी मित्र बताने लगे तो कुछ ऐसा ही सोनाक्षी के लिए भी उन्होंने किया, खैर क्या सही है और क्या गलत यह तो आने वाल वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच प्यार या तकरार..कुछ तो चल ही रहा है?

मालूम हो कि संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला'के सेट से शुरू हुआ दीपिका-रणवीर सिंह का प्यार इन दिनों लोगों के हॉट टॉपिक में से एक है लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर सार्वजनिक प्लेस पर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है लेकिन दोनों की हरकतें लोगों के मन में शक पैदा करती हैं कि दोनों के बीच में सच में कुछ चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X