..................... Ranveer Singh gifts a ‘love’ pendant to girlfriend Deepika Padukone? - Hindi Filmibeat

तो क्या दीपिका ने पहन ली है रणवीर के प्यार की माला?

बेपनाह हुस्न की मल्लिका दीपिका पादुकोण इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह की मोहब्बत में गिरफ्तार बतायी जाती हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते पर नहीं कहा लेकिन दोनों का साथ-साथ हर जगह देखा जाता है।

इन दिनों दीपिका एक गोल्डेन पेंडेंट की वजह से चर्चा में हैं, जिस पर लव लिखा हुआ है।कहा जा रहा है कि दीपिका को यह पेंडेंट रणवीर सिंह ने गिफ्ट किया है जिसकी वजह से ही यह दीपिका के गले में 24 घंटे लटका रहता है।

Pics: हुस्न की मल्लिका दीपिका के हसीन जलवे

हालांकि इस बारे में दीपिका ने कुछ कहा नहीं है लेकिन यह बात सोलह आने सच है की दीपिका आजकल इस लव वाले पेंडेंट के साथ ही देखी जाती है जो कि यह बताने के लिए काफी है कि पेंडेंट उनके दिल के काफी करीब है अगर वाकई दीपिका को यह रणवीर ने दिया है तो वो भी दीपिका के लिए काफी खास हुए ना?

दीपिका-रणवीर की प्रेमकहानी 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट से शुरू हुई है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब दीपिका ने इस तरह की दीवानगी दिखायी है। जब रणबीर कपूर और वो दोनों एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे थे तो दीपिका ने रणबीर के लिए गर्दन के पीछे आरके नाम का टैटू बनवाया था। लेकिन इतना कष्ट सहने के बाद भी दीपिका ब्रेक अप हो गया खैर देखते हैं कि रणवीर सिंह उनकी दोस्ती और रिश्ता कितनी दूर तक जाता है। हालांकि दीपिका ने ना सही रणवीर सिंह ने इशारों-इशारों में कई बार कहा है कि उनका दिल दीपिका के लिए ही धड़कता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X