लेटनाइट डिनर डेट पर साथ देखे गये रणवीर-दीपिका!
एक बार फिर से अभिनेता रणवीर सिंह और सेक्सी दीपिका पादुकोण चर्चा में है। दोनों के अफेयर की चर्चा तो लंबे वक्त से चली आ रही है लेकिन दोनों अपने रिश्ते को स्वीकारने को तैयार नहीं है। लेकिन कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपता, तो यहां भी हाल कुछ ऐसा ही है।
हुआ यूं कि हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइंडिग फेनी की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जहां खुले आम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में वक्त बिताते देखा गया। वैसे फिल्म फाइंडिग फेनी में रणवीर सिंह ने दीपिका के पति का रोल निभाया है। फिल्म में उनकी भूमिका मात्र 2 मिनट की है। इसलिए समझ में आता है कि दोनों स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ क्यों थे?
'फाइंडिंग फेनी' के फेनी का मतलब यौन सबंध बताने वाली याचिका खारिज
लेकिन बातें तो तब शुरू हुईं जब फिल्म की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद रणवीर सिंह अपनी मैडम यानी दीपिका को लेटनाइट डिनर डेट पर ले गये वो भी अपनी गाड़ी में। जो खबरें मीडिया को मिली है उसके हिसाब से रणवीर सिंह अपनी तथाकथित प्रेमिका दीपिका को उनके फेवरेट रेस्टोंरेंट में खाने के लिए ले गये थे।
अब जब दोनों को खुलेआम लेटनाइट घूमते शर्म नहीं आती है तो फिर ना जाने क्यों लोगों के सामने दोनों अपने रिश्ते को स्वीकारते नहीं हैं। खैर देखते हैं कि यह सबकुछ केवल दोनों टाइम पास करने के लिए कर रहे हैं या फिर सच में दोनों के दिल में एक-दूसरे के नाम की घंटी बजती है। फिलहाल दोनों ही सितारें कई लोगों के नाम के साथ बदनाम हो चुके हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/v-5oqaPCv9M?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
