शादी से पहले ही कैटरीना ने रणबीर को अपने घऱ से बेघर किया?
रणबीर से शादी की खबर पर कैटरीना क्यों हैं चुप?
कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर इन दिनों बांद्रा-जुहू के बीच घर ढूंढ़ रहे हैं, जहां वो शादी के बाद कैटरीना संग शिफ्ट होना चाहते हैं। क्योंकि उनके पापा ऋषि कपूर को कैटरीना का घर आना पसंद नहीं है, जिसको लेकर रणबीर और ऋषि कपूर में काफी बहस हुई।
रणबीर कपूर शादी के बाद कैटरीना कैफ के साथ अलग घर में रहना चाहते हैं
जिसके बाद से ही रणबीर कपूर बांद्रा-जुहू के बीच घर खोजने में जुट गये हैं। वाह रे कैटरीना...आपने तो शादी से पहले ही रणबीर को ऋषि-नीतू और घर से अलग कर दिया।
मालूम हो कि कैटरीना-रणबीर कपूर दोनों साथ में तीसरी फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आयेंगे। इससे पहले दोनों हिट फिल्मो, 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' में नजर आ चुके है। जिसके लिए कैटरीना ने कहा था कि रणबीर कपूर के साथ की गयी फिल्में 'अजब प्रेम की अजब कहानी' और 'राजनीति' उनके लिए केवल फिल्में नहीं है बल्कि उनके लिए काफी खास है।
फिलहाल क्या सही है औऱ क्या गलत.. यह तो आने वाला टाइम बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि कहीं ना कहीं रणबीर-कैटरीना के बीच में वाकई कुछ है तभी तो उनको लेकर हमेशा ही बातें होती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
