5 साल तक कैटरीना नहीं करेगी शादी और रणबीर को चाहिए बच्चे

हेडलाइन पढ़कर आपको भी हैरत हुई ना.. लेकिन यही सच्चाई है जो कुछ दिनों पहले दोनों ने अलग-अलग बयां की थी। पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान कैटरीना ने कहा था कि वो अगले पांच साल तक शादी के बारे में सोच नहीं सकती है।

इसलिए उनके बारे में जो भी खबरें शादी के बारे में आती रहती हैं वो सब मनगढंत और बेबुनियाद है। तो वहीं दूसरी तरफ पिछले साल फिल्म बेशर्म के प्रमोशन के वक्त रणबीर कपूर ने कहा था कि वो एक फैमिली मैन है।

रणबीर खूबसूरत और प्यारे बच्चों के पापा बनना चाहते हैं

इसलिए वह शादी भी करना चाहते हैं और खूबसूरत और प्यारे बच्चों के पापा बनना चाहते हैं। वो भी 30 के हैं इसलिए आने वाले दो सालों तक में वो अपना यह सपना जरूर पूरा कर लेंगे, ऐसा वो सोचते हैं।

रणबीर से शादी की खबर पर कैटरीना क्यों हैं चुप?

यह थी उन दो लोगों की अलग-अलग राय जिनके बारे में खबर आयी है कि साल 2015 में रणबीर-कैटरीना शादी करने वाले हैं। जिसके बारे में कैटरीना का कहना है कि वो इस मुद्दे पर कुछ भी कहना नहीं चाहती हैं तो वहीं रणबीर कपूर या उनकी फैमिली की तरफ से इस सिलसिले में कोई बयान नहीं आया है।

अब चाहे विचार जैसे भी हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों के दिलों के तार कहीं ना कहीं जुड़े ही है तभी तो दोनों के अफेयर की खबरें लोगों के बीच में सुर्खियां बन जाती है।

खैर क्या सही है और क्या गलत यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। फिलहाल तो दोनों की शादी की खबरें काफी चटकारे लेकर लोगों के बीच पढ़ी जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X