रणबीर-कैटरीना के झगड़े की वजह क्या है?

Gosh! Trouble Brewing In Ranbir Kapoor-Katrina Kaif's Relationship?
इन दिनों बॉलीवुड के हॉट गॉसिप कपल रणबीर कपूर औऱ कैटरीना कैफ के बीच में झगड़े की खबर से लोग हैरान हैं। मिड डे की खबर के मुताबिक कैटरीना- रणबीर के बीच में झगड़े की खबर की वजह रणबीर का अपने रिश्ते के प्रति कैजुअल होना बताया जा रहा है जबकि कैटरीना अपने रिश्ते को लेकर गंभीर है। कैटरीना फिलहाल तो शादी नहीं चाहती हैं लेकिन फिर भी वह रणबीर के प्रति पूरी तरह आश्वस्त होना चाहती हैं।

लेकिन उन्हें लगता है कि रणबीर अभी इस रिश्ते को लेकर गंभीरता से नहीं सोच रहे हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि दोनों के बीच में इस बात को लेकर एक लंबी बहस हुई। ऱणबीर कपूर और कैटरीना के बीच यह सारी बात न्यूयार्क में हुईं जहां दोनों नया साल मनाने पहुंचे थे। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच में झगड़ा होने के कारण ही कैटरीना कैफ, रणबीर संग वापस इंडिया नहीं आयी और रणबीर कपूर अकेले ही मुंबई वापस लौटे थे।

हालांकि तब कहा गया था कि रणबीर कपूर, कैटरीना को लंदन छोड़कर आये हैं क्योंकि ठंड की वजह से उनकी तबियत खराब हो गयी थी जिसकी वजह से कैट को लंदन अपने घर पर रूकना पड़ा। फिलहाल गॉसिपों का बाजार गर्म है ऐसे में देखते हैं रणबीर-कैटरीना का रिश्ता आगे कौन सी करवट लेता है? वैसे झगड़े की बात सुनकर उनके चाहने वाले जरूर निराश हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X