रणबीर कपूर की लाइफ बहुत बोरिंग है!
बॉलीवुड एक्टर रणबीर लाइफ को अगर कोई बोरिंग कहे तो आश्चर्य तो जरूर होगी। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे एक्टर हैं, जिनका मानना है कि तमाम सफलता के बावजूद रणबीर एक काफी बोरिंग लाइफ जी रहे हैं। तो जानिए कौन हैं, यह एक्टर।
दरअसल, रणबीर कपूर की लाइफ को बोरिंग मानने वाले ये एक्टर हैं कुणाल रॉय कपूर। जी हां, जिन्हें हमने दिल्ली-बेली और नौटंकी साला जैसी फिल्मों में देखा है। कुणाल रॉय कपूर ने हाल ही में एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने खुद की व्याख्या एक बोरिंग इंसान के तौर पर की है। उनका मानना है कि उनकी लाइफ सिर्फ उनकी पत्नी और बच्चों के इर्द- गिर्द ही घूमती है।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कुणाल बताते हैं। हां, मेरी जिंदगी सिर्फ मेरे परिवार के आस पास घूमती है, लेकिन मैं अपनी इस बोरिंग लाइफ से काफी संतुष्ट और खुश हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझसे भी ज्यादा बोरिंग लाइफ तो रणबीर कपूर की है। रणबीर को हमेशा सभी को खुश रखने की जिम्मेदारी है, चाहे वो उसके फैंस हों या कोई और। जब आप वैसी जिंदगी जीते हैं तो समझ आता है कि वह काफी बोरिंग है।
आपको बता दें, कि कुणाल रॉय कपूर प्रभुदेवा की आगामी फिल्म एक्शन जैक्सन में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिंहा मुख्य भूमिका में हैं। एक्शन-जैक्सन 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
