Rockstar रणबीर अब बनेंगे किशोर कुमार!!
निर्देशक अनुराग बसु फिलहाल रणबीर कपूर के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वैसे इनकी जोड़ी का कमाल तो हम फिल्म 'बर्फी' में देख ही चुके हैं, लेकिन लगता है कि अनुराग दर्शकों को रणबीर के साथ अभी और भी लाजवाब फिल्में देना चाहते हैं।

फिल्म जग्गा जासूस के बाद अनुराग बसु किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाने का प्लान कर रहे हैं। जिसमें वे किसी और को नहीं बल्कि रणबीर कपूर को ही लेना चाहते हैं। और इसके लिए वो इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। बसु का कहना है कि, वो स्क्रिप्ट के साथ तैयार हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए अभी और चाइम और सभी के डिवोशन की जरूरत है।
फिलहाल रणबीर कपूर भी अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' और अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' में बिजी हैं। अनुराग का कहना है कि, 'मैं इंतजार कर रहा हूं कि रणबीर कब मुझे डेट्स दें, कम से कम छह महीने का भी। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि किशोर कुमार की बॉयोपिक में किसी प्रकार की डेट्स क्लैश हो। यह थोड़ी अलग किस्म कि फिल्म है, और मैं कुछ भी इसके बीच नहीं आने देना चाहता।
अनुराग ने कहा कि, मैेनें किशोर कुमार के परिवार वालों को भी स्क्रिप्ट सुनाई। वे काफी खुश हैं, और उन्हें मुझ पर और रणबीर पर पूरा भरोसा है। लिहाजा, इस प्रोजेक्ट को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें, फिलहाल अनुराग जग्गा जासूस के प्रोडक्शन में बिजी हैं। यह फिल्म 2015, जून में रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications