लीजिये कैट के बाद अब सल्लू की जैकलीन पर रणबीर का डाका!
वैसे तो इन दिनों बॉलीवुड में रणबीर कपूर और कैटरीना के अफसाने गूंज रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खबर यह भी है कि कैटरीना के मेंटर और पूर्व प्रेमी सलमान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म 'किक' की कोस्टार जैकलीन फर्नाडिज के साथ वक्त बीता रहे हैं। लेकिन शायद सलमान की हर चीज पर रणबीर कपूर की नजर रहती है तभी तो वो इन दिनों कैट को छोड़कर जैकलीन संग इश्क की पींगे बढ़ा रहे हैं।
अरे रीयल लाइफ में नहीं रे बाबा.. रील लाइफ में। दरअसल अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉय के लिए मॉरिशस गये हैं जहां फिल्म का शूट चल रहा है।इस फिल्म में ऱणबीर कपूर, जैकलीन फर्नाडिज और अर्जुन रामपाल काम कर रहे हैं। फिल्म तीन चोरों की कहानी है।
Exclusive मुंबई ने बहुत किक दी है- जैकलीन फर्नांडीज
सलमान संग किक फिल्म से हिट हुई जैकलीन के साथ रणबीर को देखकर सल्लू के दिल पर क्या बीतेगी, इस बात का अंदाजा तो आपको हो ही गया होगा। यह फिल्म जैकलीन ने किक से पहले साइन की थी इसलिए शायद सलमान ने जैकलीन को फिल्म करने दी वरना बाद में तो वो जैकलीन को शायद कभी भी रणबीर के अपोजिट काम करने के लिए नहीं कहते।
फिलहाल इस शूटिंग के बारे में अर्जुन ने ट्वीट कर अपने फैन्स को बताया। अर्जुन ने लिखा है कि, मैं और रणबीर बहुत अच्छे दोस्त हैं और रॉय को शूट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
