कहीं रणबीर का हाल भी बाबा शशि कपूर जैसा ना हो?
इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' है। जिसने बॉक्सऑफिस पर अब तक 190 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म की सफलता ने रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया है। जिसके कारण हिंदी सिनेमा के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने अपनी प्राइस बढ़ा दी है। या यूं कहा जाये कि रणबीर ने अपनी प्राइस मनी को दोगुना कर दिया है।
सुनने में आया है कि ऱणबीर कपूर अब एक फिल्म में काम करने के 15 करो़ड़ रूपये ले रहे हैं। जबकि इससे पहले उन्होंने अपनी कामयाब फिल्मों बर्फी औऱ 'यह जवानी है दीवानी' के लिए 7 से 8 करोड़ रूपये लिये थे।
कहा जा रहा है विक्की सिंह की आने वाली फिल्म 'रॉय' के लिए रणबीर कपूर ने 15 करोड़ की डिमांड की है जिसे देने के लिए शायद विकी सिंह तैयार भी हो गये हैं।
कहा तो यह भी जा रहा है कि विक्की सिंह से रणबीर कपूर ने फिल्म के प्राफिट में भी हिस्सेदारी की मांग की है, ठीक उसी तरह जिस तरह से सलमान खान और आमिर खान करते हैं।
खैर यह अच्छी बात है कि रणबीर कपूर ने हाई पैसे की डिमांड कर रहे हैं लेकिन रणबीर कपूर की कामयाबी से उनके चाहने वालों को थोड़ा सा डर भी लग रहा है क्योंकि इतिहास के पन्नों पर गौर करे तो रणबीर कपूर के बाबा शशि कपूर की जिंदगी में भी ऐसा पल आया था जब उन्होंने अपनी प्राईस दो गुनी कर दी थी।
रणबीर कपूर के लिए परेशान उनके चाहने वाले
लोगों ने उनकी चंद हिट फिल्मों के बाद सुपरस्टार बना दिया था और नतीजा यह हुआ था कि शशि कपूर बॉलीवुड के अकेले कलाकार बन गये थे जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में साइन की थी लेकिन बाद की फिल्मों में उन्हें नाकामी का मुंह देखना पड़ा जिसके बाद उनके बाद के प्रोजेक्टों से हाथ धोना पड़ा।
इसलिए रणबीर कपूर के फैंस चाहते हैं कि रणबीर के साथ ऐसा कुछ ना हो। इसलिए लोग उन्हें फूंक-फूंक कर कदम रखने को सलाह दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
