'जग्गा जासूस' बनें आलिया-रणबीर-प्रियंका
महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट ने एक ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की है लेकिन उनके पास अच्छे प्रोजेक्ट की लाइन लग गयी है। रणदीप हुड्डा और अर्जुन कपूर के साथ काम करने वाली आलिया भट्ट को बॉलीवुड के सबसे हॉट मैन रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है।
सुनने में आया है कि आलिया को रणबीर कपूर के अपोजिट प्रख्यात निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' में साइन किया है। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा तीसरी हिरोईन प्रियंका चोपड़ा है जिसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। रणबीर-प्रियंका साथ में अंजाना-अंजानी और बर्फी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के रॉकस्टार ऱणबीर कपूर इन दिनों निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। एक फिल्म साइन करने के लिए रणबीर कपूर 15 करोड़ रूपये मांग रहे हैं जिसे पेय करने को प्रोड्यूसर तैयार भी है क्योंकि रणबीर कपूर की फिल्में अगर अवार्ड पा रही हैं तो वहीं 190 करोड़ का बिजनेस भी कर रही हैं। इसलिए आज रणबीर कपूर बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शामिल हो गये हैं।
कमसिन आलिया भट्ट। सेक्सी प्रिंयंका चोपड़ा | बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर
कहा जा रहा है कि 'जग्गा जासूस' एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के लिए आलिया भट्ट काफी उत्साहित हैं, इसलिए नहीं कि फिल्म में उनके कोस्टार रणबीर कपूर हैं बल्कि इस लिए कि फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि फिल्म के लिए जब अनुराग ने उन्हें एप्रोच किया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि अनुराग ने खुद उन्हें रोल के लिए चुना है। फिलहाल इस साल रणदीप हुड्डाके साथ उनकी फिल्म हाईवे रिलीज होगी जिसकी शूटिंग को पूरा करने में आलिया भट्ट लगी हुई हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक रॉक्स्टार फेम इम्तियाज अली हैं।


Click it and Unblock the Notifications