तो ऑप्रेशन से पहले रणबीर ने कैटरीना संग बिताई रात!
हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि अरे यह क्या हो गया.. तो दोस्तों वाकई में यही सच्चाई है। दरअसल रणबीर कपूर की 29 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ऐडनॉइड सर्जरी हुई है जिसकी वजह से वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे। इस बात की पुष्टि उनके पापा ऋषि कपूर ने खुद की है।
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और रणबीर के पापा ऋषि ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'रणबीर की ऐडनॉइड सर्जरी का आपरेशन हुआ है। ये साइनस की तरह सामान्य चीज है। रणबीर पूरी तरह से स्वस्थ हैं और जल्द ही अस्पताल से वापस आ जायेंगे।
लेकिन एक बात जो उन्होंने नहीं बतायी वो हम आपको बताते हैं और वो यह है कि रणबीर कपूर अपनी सर्जरी के एक दिन पहले पूरी रात अपने लेडीलव कैटरीना कैफ के साथ थे। दरअसल 28 सितंबर को रणबीर का जन्मदिन था। इसलिए आर्यन मुखर्जी के घर पर कैटरीना ने उनके लिए सरप्राइज पार्टी रखी थी, जो कि पूरी रात चली लेकिन करीब चार बजे के करीब इस पार्टी को बंद करना पड़ा क्योंकि दिन के दस बजे रणबीर को अस्पताल में एडमिट होना था।
लेकिन अंदर की खबर रखने वालों की माने तो अपनी सरप्राइज पार्टी में रणबीर, कैटरीना के साथ ही नजर आये। हालांकि पार्टी में उनके करीबी लोग थे लेकिन रणबीर सबसे ज्यादा कैटरीना के ही साथ करीब दिखायी दिये। वैसे सर्जरी से पहले अगर किसी को उसका चहेता साथी इस तरह सरप्राइज और अटेंशन दें तो आप ही बताइये किसका मन नहीं करेगा बीमार होने का।


Click it and Unblock the Notifications
