मैं तो बचपन से ही लड़कीबाज हूं: रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार रणबीर कपूर का नाम उनकी हर कोस्टार के साथ जुड़ा है लेकिन वो कैटरीना कैफ को छोड़कर किसी और में सीरयस नहीं दिखते हैं। अपने अफेयर की खबरों से परेशान रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि वो तंग आ गये हैं इस तरह से सवालों का जवाब देते-देते।

मैं एक एक्टर हूं इसलिए मुझे खुशी होगी अगर कोई मेरे काम के बारे में मुझसे बात करे लेकिन नहीं लोग मेरे काम में कम मेरी पर्सनल लाइफ में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं जो कि मेरे लिए काफी कष्टदायक है।

फिलहाल मैं यही कहना चाहता हूं कि मैं बचपन से ही लड़कीबाज रहा हूं और यह बात मेरे मां-बाप भी जानते हैं इसलिए मेरे अफेयर की खबरों से वो परेशान नहीं होते हैं।

मैं एक एक्टर हूं इसलिए मुझे खुशी होगी अगर कोई मेरे काम के बारे में मुझसे बात करे

वैसे इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म तमाशा को लेकर चर्चित हैं जिसमें उनकी हिरोईन उनकी एक्सप्रेमिका दीपिका पादुकोण हैं। 'तमाशा' के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं और इसका इंतजार कर रही हूं। मैं कुछ कारणों से बिल्कुल अपनी पहली फिल्म की तरह ही घबराई हुई हूं।मेरे पेट में गुदगुदी सी हो रही है, बिल्कुल वैसे ही जैसे यह मेरी पहली फिल्म हो।"

लेकिन दीपिका को रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम करने का इंतजार है। दीपिका-रणबीर ने वर्ष 2013 में सफल फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' दी थी, जिसका का निर्देशन इम्तियाज अली ने ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X