BREAKING: सनी लियोन की होगी शादी.. नाचेंगे रणबीर- अनुष्का!
[गपशप] सनी लियोन हैं होने वाली दुल्हन.. जबकि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा उनकी इंडियन शादी में डांस की तैयारी में लगे हुए हैं। SHOCKED.. अरे..अरे.. एक मिनट.. ये सबकुछ रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में होने वाला है।

जी हां, हाल ही में हमने आपको बताया था कि करण जौहर ने अपनी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के लिए सनी लियोन को साइन किया है। तो बता दें, यह सीन उसी फिल्म में होने वाला है।
Opps.. अक्षय कुमार की फिल्म होगी फ्लॉप.. कारण.. सनी लियोन!
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, यह एक सांग सीक्वेंस होगा। सनी लियोन की शादी होने वाली है और रणबीर- अनुष्का वेडिंग सांग पर ठुमकते दिखेंगे। बता दें, सनी फिल्म मे कैमियो निभा रही हैं।
Opps.. रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण के लिए बुरी खबर!
खास बात यह भी है कि इस गाने में इन तीनों सितारों के लिए मनीष मल्होत्रा ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। यानि की सारे सितारें बेहद खूबसूरत नजर आने वाले हैं। हालांकि गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं दिखेंगी, जो कि फिल्म की मेनलीड हैं।
खैर, फिल्म के इस सीक्वेंस से उम्मीद है फैंस बहुत खुश होंगे। आखिर, सनी लियोन की शादी और वो भी करण जौहर स्टाइल में कौन नहीं देखना चाहेगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


