रामू-करन की दोस्ती बॉलीवुड का नया हॉट टॉपिक!

बॉलीवुड में कोई किसी का दोस्त हो जाए तो ये खबर है कोई किसी से बात करनी बंद कर दे तो ये भी खबर है। आजकल का बॉलीवुड का हॉट टॉपिक है राम गोपाल वर्मा और करन जौहर के बीच बढ़ती दोस्ती। वैसे तो आज तक रामू और करन के बीच किसी तरह की कोई दोस्ती जैसी बात किसी को नज़र नहीं आई बल्कि कई बार तो राम गोपाल वर्मा ने करन की रोमांटिक फिल्मों को हॉरर फिल्म कहकर उनका मज़ाक भी उड़ाया लेकिन अब जब रामू की नयी फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' रिलीज होने जा रही है तो रामू ने करन को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर बुलाने के लिए ट्वीट किया और करन ने भी रामू की इस पहल को बडे़ ही पॉजिटिव तरीके से लिया और उनकी फिल्म को देखने के लिए हां भी कही।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म दि अटैक्स ऑफ 26/11 साल 2011 में मुंबई में हुए बम धमाकों पर आधारित है। जिसके लिए कसाब और उसके कुछ साथी समुंद्र के रास्ते से भारत आए थे। राम गोपाल वर्मा ने करन को ट्वीट किया "करन मैंने आपको कभी भी अपनी किसी फिल्म को देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया लेकिन मैं चाहता हूं कि 26/11 फिल्म को आप जरुर देखें। प्लीज मुझे बताईये कि आप कब फ्री हैं।" करन ने इस ट्वीट का जवाब कि वो 26/11 जरुर देखना चाहेंगे। उन्होंने रामू से कहा भी कि वो उन्हें बता दें कि कब वो फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

रामू द्वारा करन को अपनी फिल्म देखने के लिए इस तरह सोशल मीडिया पर आमंत्रित करने की बात सुनकर मीडिया ने तुरंत ही खबरें बनानी शुरु कर दीं। रामू ने जब देखा कि उनकी और करन की बातों को जरिया बनाकर उन्हें सुर्खियां मिल रहीं हैं तो उन्होंने भी इस बात को और आगे बढ़ाया और कहा कि उन्होंने कभी करन की फिल्मों का मज़ाक नहीं उड़ाया बल्कि वो तो सबसे ज्यादा मज़ाक अपनी फिल्मों का उड़ाते हैं। करन जौहर की फिल्में बहुत ही रियल होती हैं। रामू ने यहां तक कहा कि करन की फिल्मों को अगर कभी उन्होंने हॉरर कहा तो इसका मतलब ये था कि उन्हें करन की फिल्मों की सफलता से डर लगता था। इसिलए करन की फिल्में उनके लिए हॉरर फिल्मों की तरह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X