..................... Ram Gopal Verma wants Karan Johar to see 26/11, दि अटैक्स ऑफ 26/11 ले आया रामू-करण को करीब - Hindi Filmibeat

दि अटैक्स ऑफ 26/11 ले आया रामू-करण को करीब

राम गोपाल वर्मा जो कि अधिकतर सेलब्रिटीज से पंगा लेने को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं हाल ही में करण जौहर को लेकर अपने अच्छे अच्छे ट्वीट्स की वजह से सुर्खियां बना रहे हैं। खबर है कि राम गोपाल वर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' की स्क्रीनिंग के लिए करन जौहर को बुलाया है। राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर करन जौहर को ट्वीट किया कि इससे पहले उन्होंने करन को अपनी किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए इनवाइट नहीं किया लेकिन '26/11' ऐसी फिल्म जो कि वो चाहते हैं कि करन जौहर देखें। करन ने भी रामू के ट्वीट का जवाब दिया और उन्हें कहा कि वो जल्द ही वक्त निकालकर रामू की फिल्म देखेंगे।

राम गोपाल वर्मा ने 20 फरवरी को ट्वीट किया "करन, मैंने तुम्हें कभी भी अपनी किसी फिल्म को देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया लेकिन 26/11 एक ऐसी फिल्म है जो मैं सच में चाहता हूं कि आप देखें। प्लीज मुझे बताईये कि आप कब फ्री हैं।" करन जौहर ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा "रामू, 26/11 फिल्म को देखन के लिए मैं बहुत बेताब हूं। मुझे बताईएगा कि कब आप फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।" रामू ने फिर से करन को जवाब दिया "ग्रेट करन, फिल्म के प्रिंट आ चुके हैं बस मुझे बताइये कि आप कब स्क्रीनिंग में आ सकते हैं।"

करन जौहर फाइनली इस वीकेंड पर 26/11 फिल्म की स्क्रीनिंग में जाने के लिए तैयार हुए हैं और रामू ने भी बड़ी खुशी के साथ करन जौहर के आने के लिए पूरी तैयारियां करनी शुरु कर दी हैं। करन द्वारा 26/11 फिल्म के स्क्रीनिंग पर आने के लिए राजी होने पर रामू इतने खुश हैं कि उन्होंने इसके बाद करने जौहर की फिल्मों के गुणगान गाने भी शुरु कर दिये हैं। करन जौहर के बारे में रामू ने लिखा है "मैंनें करन जौहर की फिल्मों पर जो भी कमेंट किये हैं वो सभी रियल हैं। मेरा मतलब है रियल हैं उनमें कोई व्यंग्य नहीं है। मैंने करन की फिल्म को हॉरर फिल्में इसलिए कहा क्योंकि मुझे उनकी सफलता से डर लगता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X