..................... Rajnikanth was more nervous about with me, says Sonakshi Sinha - Hindi Filmibeat

Ooo..तो इनके सामने आने से डरते हैं सुपरस्टार रजनीकांत भी!

अपनी फिल्म' लिंगा' को लेकर सोनाक्षी सिन्हा काफी उत्साहित हैं। सोनाक्षी का मानना है कि दक्षिण इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने का इससे ज्यादा अच्छा मौका नहीं मिल सकता है।

एक अंग्रजी पोर्टल को दिए इंटरव्यू के अनुसार, सोनाक्षी ने कहा कि लिंगा में काम करना काफी शानदार अनुभव है। खासकर दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का। फिल्म के निर्देशक भी मेरे काम से काफी प्रभावित हैं। और इन सबका क्रडिट जाता है निर्देशक प्रभुदेवा और मुर्गदास को।

सोनाक्षी ने कहा कि, रजनीकांत काफी सहज और सिंपल इंसान हैं। बल्कि वह एक ऐसे स्टार है, जिनमें स्टारडम के बाद भी इतने सालों में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया है। मुझे उनके साथ काम करने में काफी घबराहट हो रही थी। मैंने उन्हें कई बार पापा(शत्रुघन सिन्हा) के साथ देखा है। इसीलिए मेरे ऊपर यह दवाब था कि कहीं मुझसे कोई गलती न हो जाए।

लेकिन शूट के पहले दिन जब मैंने उनसे बात करके अपनी बात सामने रखी, तो उन्होंने कहा कि मुझसे ज्यादा उन्हें मेरे साथ काम करने में नर्वसनेस हो रही थी। रजनीकांत ने कहा कि, तुम मेरे दोस्त की बेटी हो, इसीलिए आपके साथ काम करने में मैं ज्यादा नर्वस हूं।

बहरहाल, फिल्म लिंगा के पोस्टर, ट्रेलर और गानों को देखकर तो यह काफी दिलचस्प दिख रही है। और रजनीकांत के साथ साथ उसमें सोनाक्षी का भी काफी शानदार अंदाज दिख रहा है। लिहाजा, दर्शकों को इस फिल्म का अब बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X