अरे..सलमान ने रूला डाला दबंग सोनाक्षी को!

सलमान खान का गुस्से तो जग जाहिर है, लेकिन कभी कभी उनका यह गुस्सा दूसरों को काफी उदास कर जाता है। और इस बार सलमान के गुस्से का निशाना और कोई नहीं उनकी दबंग को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा बनी।

बहन अर्पिता की शादी में जहां सलमान के मजाक का निशाना कैट को बनना पड़ा, वहीं रिसेप्शन में गुस्से का सामना सोना को करना पड़ा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अर्पिता के रिसेप्शन में सलमान ने गुस्से में सोनाक्षी से बहस की और इसके बाद सोनाक्षी वहीं पर रोने लगीं।

दरअसल, पार्टी में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सोनाक्षी ने सलमान से बात करनी शुरू की और इसके बाद सलमान को गुस्सा आ गया। सलमान तेज आवाज में बोलने लगे, जो सोनाक्षी से सहन नहीं हुई और सोना ने वहीं पर रोना शुरू कर दिया। सोनाक्षी ने अपने आपको संभालने की कोशिश की, लेकिन सलमान का गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा था।

सलमान सोनाक्षी को तेज आवाज में कह रहे थे, 'मैंने ऐसा कभी नहीं बोला।' सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री डेजी शाह भी सलमान और सोनाक्षी का झगड़ा देखकर हैरान थीं। लेकिन तभी सलमान और सोनाक्षी की कॉमन फ्रैंड निर्माता अश्विनी यार्डी ने बीच-बचाव करके दोनों को शांत किया।

बहरहाल, आपको बता दें, एक समय था, जब खान परिवार के हर फंक्शन में सोना की मौजूदगी होती थी। लेकिन फिर इनके रिश्ते में तकरार बढ़ने लगी।

दरअसल, अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म डॉली की डोली के लिए सोनाक्षी को एर्पोच किया था। लेकिन सोनाक्षी ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद यह रोल सोनम कपूर के पास गया। वहीं, सलमान ने अपनी फिल्म किक के लिए सोनाक्षी का नाम सुझाया था, लेकिन सोना ने उसे भी न कर दिया। जिससे सलमान काफी नाराज हुए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X