PROOF:रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने सबकी मर्ज़ी से कर ली सगाई!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने शायद चुपचाप सगाई कर ली है। ऐसा हम नहीं बॉलीवुड का हर खबरी कह रहा है। और जब हर किसी के मुंह से एक ही बात सुनाई दे तो ऐसी खबरें अक्सर सच ही निकलती हैं। वो बिना आग धुंआ नहीं उठता वाली बात तो सुनी ही होगी आपने? तो फिलहाल खबर लगभग पक्की ही है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने सगाई कर ली है।
खबर है कि रणबीर और कटरीना ने लंदन में सगाई कर ली है। दोनों लंदन में छुट्टियां मनाने गए थे और इस कपल के करीबी दोस्तों के मुताबिक बहुत ही साधारण समारोह में दोनों ने सगाई की रस्म पूरी की। तो अब आपको समझ आया कि रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी उनके और कैटरीना के साथ क्यों सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। हाल ही में कैट भी फराह खान की बर्थ डे पार्टी में बिल्कुल ब्लश करते हुए पहुंची और पूरे टाइम वैसे ही रहीं।
नये साल से पहले ही इस हॉट जोड़ी ने सगाई कर ली थी। रिंग सेरेमनी 30 दिसंबर को ही हो गई थी। रिंग समारोह बेहद ही साधारण था जिसमें कटरीना के परिवार वाले मौजूद थे। आपको बता दें कि कटरीना का परिवार लंदन में ही रहता है। दोनों की सगाई का पूरा प्लान कटरीना के परिवार ने ही किया था। सूत्रों ने यह भी बताया कि सगाई के वक्त कुछ करीबी रिलेटिव ही मौजूद थे। इस फंक्शन के लिए रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी पहुंचे थे।
PICS: फराह खान की बर्थ डे पार्टी पर ऐसी नज़र आईं कैट


Click it and Unblock the Notifications
