प्रियंका को करीना की शादी का इंतजार क्यों?

By Ankur

कभी एक-दूसरे की शक्ल भी देखने को तैयार नहीं करीना-प्रियंका आज एक-दूसरे के लिए दुआ मांग रही है जिस पर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। जहां करीना ने मीडिया से कहा कि वो चाहती हैं कि सैफ और प्रियंका की ऑनस्क्रीन जोड़ी बनें तो वहीं दूसरी ओर प्रियंका भी गाती फिर रही हैं कि करीना-सैफ की शादी जल्दी हो।माजरा समझ के परे हैं लेकिन गॉसिप का बाजार गर्म है।

जिसके मुताबिक कहा जा रहा है कि कहीं करीना की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा भी शादी का ऐलान ना कर दें। क्योंकि करीना के पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर से अभी भी प्रियंका अलग नहीं हुईं हैं और शाहिद ने ऐसा कह रखा हो कि जब करीना शादी कर लेंगी तब ही वो शादी करेंगे। इसलिए प्रियंका ऊपरवाले से करीना के लिेए दुआ मांग रही हैं और अब बार-बार अपनी शादी का जिक्र कर रही हैं और कहती फिर रही हैं कि अब वो अपने लिए मिस्टर राईट को खोज रही हैं।

गौरतलब है कि शाहिद और करीना का अफेयर काफी लंबा चला था लेकिन उम्र और करियर दोनों में शाहिद करीना से काफी छोटे थे इसलिए उनका ताल-मेल कुछ बैठा नहीं जिसके कारण करीना-शाहिद साल 2007 में ही अलग हो गये उसके बाद शाहिद की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा आयीं दोनों के रोमांस की खबरें काफी दिन सुर्खियों में बनें रहे।

आयकर विभाग के छापे वाले दिन शाहिद रात में प्रियंका के घर ही पाये गये। उसके बाद प्रियंका और करीना के बीच के झगड़े की भी खबरें आने लगी, सबका कहना था कि इस झगड़े का कारण शाहिद कपूर हैं। इसलिए दोनों आपस में आरोप-प्रत्यारोप करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X