..................... Priyanka Chopra meet Kareena Kapoor On Heroine Set | फिर करीना के गले पड़ी प्रियंका चोपड़ा - Hindi Filmibeat

फिर करीना के गले पड़ी प्रियंका चोपड़ा

Kareena-Priyanka
बॉलीवुड की दो तीखी मिर्चियां अगर आमने-सामने आ जायें तो लोगों को बड़े धमाके की उम्मीद होती है लेकिन इस बार लोगों को निराशा हाथ लगी है क्योंकि मिर्चियों ने इस बार कोई तड़के वाला काम ना करके नरम अंदाज दिखाया है। आप समझ ही गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं करीना और प्रियंका की।

एक-दूसरे के बाल नोंचेने को हमेशा तैयार रहने वाली दोनों तारिकाएं जब आमने-सामने आयीं तो बड़े ही प्यार से गले मिलते दिखायी दीं, जो लोगों को गले उतारना मुश्किल था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा मधुर भंडारकर से मिलने फिल्म हिरोईन के सेट पर पहुंच गयी थीं, जहां उन्हें मधुर तो नहीं मिले लेकिन उनका सामना करीना से हो गया, अब वो क्या करतीं, इससे पहले कोई कुछ समझे, प्रियंका ने होशियारी दिखायी और उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़े ही प्यार से करीना को गले लगा लिया और बेबो ने भी मुस्कुराकर जवाब दिया। सेट पर मौजुद लोगों की माने तो दोनों ऐसे मिलीं जैसे कोई बिछुड़ी सहेलियां हो।

गौरतलब है कि मधुर की ही फिल्म फैशन से नेशनल अवार्ड जीतने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर में अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर झगड़ा चल रहा था। कभी शाहिद की प्रेमिका रहीं करीना को प्रियंका और शाहिद साथ-साथ अच्छे नहीं लगते थे इसलिए इनके बीच में जुबानी जंग चलती रहती थी जिसके चलते एक बार प्रियंका ने सरेआम करीना को चुड़ैल तक कह डाला था।

लेकिन लगता है कि अब मामला सुधर गया है क्योंकि अब प्रियंका और शाहिद का भी ब्रेकअप हो चुका है और करीना भी शाहिद की जिंदगी से कोसों दूर आ चुकी हैं, ऐसे में अब झगड़े का कोई फायदा नहीं है इसलिए दोनों ने सोचा होगा कि बात को यहीं खत्म किया जाये तो ही अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X