मौसम का हर हॉट सीन प्रियंका समझ के कर डाला : शाहिद कपूर
कहते हैं इश्क छुपाये नहीं छुपता है चाहे जितनी कोशिश की जाये। कुछ ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार शाहिद कपूर के साथ जो अपने पापा पंकज कपूर की बनायी फिल्म मौसम में सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि ये एक सुंदर सी लवस्टोरी है जिसमें रोमांस है, इमोशन है और खूबसूरत कहानी है।
फिल्म में सजीवता लाने के लिए कई जगह शाहिद और सोनम के हॉट सीन भी है जिन्हें करने से पहले सोनम से ज्यादा शाहिद कपूर नर्वस थे। लेकिन सीन की डिमांड थी सो शाहिद कपूर को करना तो था ही लेकिन जब उन्होंने आंख बंद करके सीन के बारे में सोचा तो उन्हें सोनम कपूर की जगह प्रियंका चोपड़ा दिखायी पड़ी और उन्होंन बड़े ही प्यार से अपने सारे हॉट सीन कर डाले।
शाहिद मानते है कि प्रियंका चोपड़ा बहुत ज्यादा सेक्सी है। उनके आगे अच्छे-अच्छे पिघल सकते हैं इसलिए उन्होंने जहन में सोनम कपूर को ना याद करके प्रियंका समझकर अपने इंटिमेट सीन दे डाले। आपको बता दें कि फिल्म में पहली बार सोनम कपूर और शाहिद कपूर का लिपलॉक है। इससे पहले भी शाहिद ने करीना और प्रियंका में से प्रियंका तको सेक्सी और करीना को लवली बताया था।
करीना कपूर प्रियंका चोपड़ा मौसम शाहिद कपूर सेक्सी सोनम कपूर kareena kapoor mausam priyanka chopra shahid kapoor sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications
