..................... Shahid Kapoor finds Priyanka Chopra Sexy than Kareena Kapoor | ‎करीना लवली है लेकिन सेक्सी है प्रियंका चोपड़ा : शाहिद कपूर - Hindi Filmibeat

करीना लवली है लेकिन सेक्सी है प्रियंका चोपड़ा : शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार शाहिद कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं, वजह है उसकी आने वाली फिल्म 'मौसम' जिसे उनके पापा पंकज कपूर ने बनायी है। फिल्म में उनकी अभिनेत्री अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर है। फिल्म में सोनम-शाहिद के काफी लवमेकिंग सींस भी दिखायी दे रहे है।

इन्ही सारी बातों पर जिक्र करने के लिए कुछ मीडिया तंत्रों ने शाहिद से बात करने की कोशिश की लेकिन शाहिद हॉट और सेक्सी सींस के बारे में बात करते हुए कुछ और ही बात बता बैठे। बातों-बातों में उन्होंने ये कह दिया कि करीना और प्रियंका में प्रियंका सेक्सी और हॉट है जबकि करीना लवली-लवली है।

गौरतलब है कि लंबे अरसे तक करीना के साथ इश्क फरमा चुके शाहिद कपूर आज करीना की शक्ल भी देखना नहीं चाहते हैं। जब वी मेट जैसी बड़ी हिट देने के बावजूद यो दोनों सितारे रीयल लाईफ में अलग हो चुके है। लेकिन दोनों की ही तन्हा जिंदगी में नये साथियों की एंट्री हो गई है।

जहां सैफ के साथ करीना शादी करके छोटी बेगम बनने की तैयारी कर रही हैं वहीं शाहिद-प्रियंका भी एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं। ये और बात है कि दोनों ही सितारों के झगड़े की खबरें ज्यादा आती है। दबी जुबान में लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि शाहिद और प्रियंका अलग हो चुके हैं, बावजूद इसके शाहिद को करीना से ज्यादा प्रियंका सेक्सी लगती है। शाहिद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि करीना बहुत सुंदर है लेकिन जो बात प्रिंयका में है वो करीना में नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X