देर रात शाहिद की बाइक पर घूमी प्रियंका चोपड़ा!
अभी हाल ही में खबर आयी थी बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा और चार्मिंग ब्वाय शाहिद कपूर के बीच में सब कुछ खत्म हो गया है, दोनों के बीच में अब सिवाय दूरियों के कुछ भी नहीं है। य़े सब कुछ शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना के चलते हुए था। जिससे शाहिद-प्रियंका को एक साथ देख चुकने के आदि हो चुके सिने दर्शकों को काफी दुख हुआ था।
लेकिन अब उनके लिए खुश खबरी है, सुननें में आ रहा है कि दोनों सितारों के बीच पनपा मनमुटाव अब खत्म हो गया है। फिल्म बर्फी में व्यस्त प्रियंका जहां इन दिनों शूटिंग कर रही थी वहीं पास में शाहिद मियां भी अपनी फिल्म के लिए शूट कर रहे थे। प्रियंका को जब ये बात पता चली तो वो शाहिद से मिलने सेट पर पहुंची और शाहिद से मुलाकात की।
लंबी बातचीत के बाद दोनों सितारे लेटनाईट बाइक की सवारी पर भी निकले। बाइक शाहिद की नई हर्ले डेविडसन थी जिस पर बैठ कर प्रियंका ने सैर की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच काफी कुछ सामान्य और अच्छा था। दोनों मुलाकात के बाद काफी खुश लग रहे थे। चलिए अगर इस बात में सच्चाई है तो वो दिन दूर नहीं जब दोनों फिर से एक हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
