शाहिद-प्रियंका की प्रेम कहानी का दुखद अंत, करीना बनीं कारण!

बॉलीवुड की किलर डार्लिंग यानी प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक दुखभरी खबर है और वो ये है कि प्रिंयका और उनके साथी शाहिद कपूर अब अलग हो गये है, दोनों के बीच ब्रेक अप की खबर आ रही है। इस प्रेम कहानी का इतनी जल्दी खात्मा हो जायेगा ये किसी ने नहीं सोचा था। फिलहाल तो खबर ये ही है कि प्रियंका-शाहिद में बातचीत बंद है, और प्रियंका गुस्सा होकर यूएस चली गई हैं।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि इन दूरियों की वजह शाहिद की पूर्व प्रेमिका करीना कपूर है जिनके साथ शाहिद को एक एड फिल्म में काम करना है जिसके चलते शाहिद-करीना का मिलना-जुलना इन दिनों बेहद ज्यादा हो गया था, इसी के चलते प्रियंका काफी नाराज चल रही थीं, उन्होंने तो शाहिद को मना भी किया था। लेकिन शाहिद मियां ने उनकी एक नहीं सुनी।

लेकिन शाहिद ने करीना से बात चीत एक प्रोफेशन का हिस्सा बताया लेकिन प्रियंका कहा मानने वाली थीं, दूसरी वारदात ये हो गई की शाहिद अपने बर्थ डे पर करीना कपूर और दोस्त दीपिका पादुकोण को अपनी बर्थ-डे पार्टी में बुलाना चाहते थे, लेकिन प्रियंका ने शाहिद से करीना का नाम गेस्ट लिस्ट से हटाने के लिए कहा था।

शाहिदो को गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रिंयका की बात नहीं मानी, शाहिद-प्रियंका दोनों ही बहुत गुस्से वाले हैं, प्रियंका पहले से ही चिढ़ी हुई थी, सो गुस्से में वो अमेरिका चली गई हैं। प्रियंका के यूएस जाने का मक्सद सिर्फ ये था कि वो शाहिद की बर्थडे पार्टी के लिए मौजूद न हों। शाहिद मियां भी कुछ कम नहीं, उन्होंने भी प्रियंका को नहीं रोका और ना ही वो किसी को प्रियंका के बारे में जवाब दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X