सात लोगों से शादी करेंगी प्रियंका
विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में प्रियंका के सामने चार्मिंग एण्ड हॉट लुकिंग जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में होंगे। जाहिर है जब सात लोगों की बा आयी है, तो लाइन में कई अन्य कलाकार भी होंगे। उनमें अर्शद वारसी, नसीरुद्दीन शाह, मोहन लाल समेत कई लोग हैं।
पढ़ें- जुड़ रहे हैं शाहिद-दीपिका के टूटे दिल
खबर है कि इस फिल्म में जॉन की जगह पहले किसिंग किंग इमरान हाशमि को लिया जाना था, लेकिन चूंकि वो मोहित सूरी के साथ एक अन्य फिल्म में व्यस्त थे, इसलिए विशाल ने उन्हें लेने का आईडिया ड्रॉप कर दिया। बताया जा रहा है कि विशाल इस फिल्म को लेकर काफी सकारात्मक हैं और चाह रहे हैं कि जाने-माने कलाकार ही फिल्म में रहें
अब देखना यह है कि अभिनेताओं की लंबी कतार में प्रियंका के पति कौन-कौन बनते हैं। फिल्म को लेकर बरेली की बेब भी काफी उत्साहित हैं। उनसे जब फिल्म का जिक्र किया गया तो बोलीं कि वो इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि बार-बार ऐसा मौका नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
