..................... Priyanka Chopra to re-launch Parineeti Chopra with her production venture? - Hindi Filmibeat

वाह..ये हुई न बात..परिणीति के लिए फिल्म बनाएंगी प्रियंका!

[गपशप] प्रियंका चोपड़ा जल्द से जल्द प्रोडक्शन में हाथ आजमाना चाहती हैं। यहां तक की उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म 'मैडमजी' से निर्माता बनने का ख्वाब भी देख लिया था। इस फिल्म में लीड रोल भी वही करने वाली थीं। लेकिन कुछ कारणवश बात नहीं बनी और फिल्म डिब्बे में चली गयी।

बहरहाल, प्रियंका का ख्वाब अभी भी उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। लिहाजा, उन्होंने अब जल्द ही एक फिल्म प्रोड्यूस करने की ठान ली है। लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका खुद नहीं, बल्कि उनकी बहन परिणीति चोपड़ा होंगी।

जी हां, शुद्ध देसी रोमांस के बाद एक अदद फिल्म को तरस गई परिणीति चोपड़ा आजकल किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं। लेकिन लगता है, जल्द ही उनके सितारे बदलने वाले हैं क्योंकि उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा उनके लिए फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं।

5 कारण: 'दिल धड़कने दो' टाइटल ट्रैक नहीं कर पाई इंप्रैस!

सूत्र की मानें तो, परिणीति के पास फिलहाल कुछ स्क्रिप्ट हैं, जिनमें से यदि कोई स्क्रिप्ट परिणीति को अच्छी लगती है तो प्रियंका उसे प्रोड्यूस करना चाहेंगी। हम्मम....इसे कहते हैं बड़ी बहन का प्यार..

वहीं, यह भी खबर मिली है कि परिणीति अब काफी ध्यान से स्क्रिप्ट का चुनाव करेंगी। साथ ही वे अपने फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X