IGNORED: बाजीराव मस्तानी के लिए प्रियंका हुईं खफा?
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली से ज़रा नाराज़ चल रही हैं। वजह है उन्हें तवज्जो ना मिलना। दरअसल, प्रियंका ने संजय लीला भंसाली से रिक्वेस्ट की थी कि उनके सीन पहले शूट कर लिए जाएं क्योंकि उन्हें किसी दूसरी मीटिंग में जाना था।
लेकिन प्रियंका की इस दरख्वास्त को नज़र अंदाज़ करते हुए संजय ने फिल्म के दूसरों किरदारों के साथ शूटिंग शुरू कर दी। एक सूत्र के मुताबिक प्रियंका को ये बात नागवार गुज़री है। वहीं प्रियंका अपने शॉट के लिए पूरे मेकअप में तैयार बैठी थीं।
[ऐश्वर्या राय को इतना COPY क्यों कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा!]
इतना ही संजय ने इस सीन के लिए प्रियंका को 4 से 5 घंटे इंतज़ार करवाया। आखिरकार जब संजय लीला भंसाली ने प्रियंका का सीन शूट करना शुरू किया तो वो ज़्यादा अहम सीन नहीं थे और उनके बिना भी शूट किये जा सकते थे। इस बात से पीसी काफी चौंक गई।
[VIDEO: शाहरूख खान के प्रपोज़ल को प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया रिजेक्ट!]
वाकई संजय लीला भंसाली के बारे में लोग यूं ही नहीं कहते कि उनके साथ कुछ तो लोचा है!


Click it and Unblock the Notifications


