VERY BAD: प्रियंका चोपड़ा के साथ 'गोरों' ने किया दुर्व्यवहार!!!
[बॉलीवुड समाचार] हालांकि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और अब वो अमरीकन टीवी पर क्वांटिको के ज़रिए अपनी दस्तक देने जा रही हैं पर अपनी 'काली चमड़ी' के लिए उन्हें अमरीकन लोगों से नस्लीय टिप्पणियां भी सुननी पड़ी हैं और भेदभाव का शिकार भी होना पड़ा है। ये जानकारी प्रियंका ने खुद मीडिया को दी।
प्रियंका चोपड़ा ने ये खबर खुद मीडिया को दी और बताया कि जब वो अमरीका में पढ़ाई कर रही थीं तो वहां उन्हें अपनी एशियन नस्ल के कारण रंग पर टिप्पणी सुननी पड़ती थी। हालांकि सारे लोग ऐसे नहीं थे लेकिन कुछ लोगों का समूह था जो ऐसी हरकतें करता था।
['क्वांटिको' में प्रियंका के प्रेमी बनने वाले थे ये इंडियन..हो गए रिजेक्ट ]
उनका रंग अंग्रेज़ों जैसा सुनहरा नहीं है जिसकी कारण उन्हें तरह तरह के नाम लेकर बुलाया जाता था। लेकिन लगता है अब प्रियंका ने सारे हिसाब चुकता कर लिए हैं। मिस वर्ल्ड बनकर उन्होंने दुनिया को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाया था।
[TRAILER: देखिए क्वांटिको का धमाकेदार ट्रेलर]
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल पॉप स्टार बन गईं और अब उनकी अमरीकन टीवी सीरीज़ क्वांटिको अपने ट्रेलर से ही लोगों को बांधे हुए। इसे कहते हैं प्रियंका Tit for Tat!


Click it and Unblock the Notifications

