शाहरूख के लिए प्रियंका ने लिया देवी अवतार!
मैडम पीसी कुछ भी करती हैं, खबर बन जाती हैं। इन दिनो खबर है कि प्रियंका ने आईपीएल के लिए पेप्सी का विज्ञापन किया है जिसमें वो एक देवी के रूप में हैं। इस विज्ञापन में वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गयी साड़ी पहने नजर आ रही हैं तो वहीं उन्होंने काफी भव्य मेकअप कर रखा है।
अब सवाल यह है कि प्रियंका ने आईपीएल के लिए यह विज्ञापन क्यों किया है? आखिर किसके लिए या किसके कहने पर प्रियंका को विज्ञापन के लिए चुना गया है? गॉसिप का बाजार गर्म है इसलिए कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और शाहरूख के रोमांस के किस्से काफी चर्चा में रहे हैं। शाहरूख की टीम कोलकाता नाईट राईडर्स आईपीएल में खेल रही हैं।
पेप्सी जो कि आईपीएल का आयोजक हैं, को लगा कि प्रियंका अगर उनके ब्रांड का विज्ञापन करेंगी तो यह कंपनी और आईपीएल दोनों के लिए फायदेमंद होगा, यही सोचकर उन्होंने प्रियंका की मुंहमांगी रकम पर पेप्सी का एड करवाया है और पैसे को देखते हुए प्रियंका देवी रूप धरने में भी नहीं कतरायी।दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि प्रियंका ने शाहरूख के लिए देवी का अवतार? देखते हैं यह अवतार उनके लिए क्या सौगात लेकर आता है? बहुत जल्द यह एड टीवी पर प्रसारित किया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications












