देखें- शाहरूख और प्रियंका की विवादास्पद तस्वीरें
मुंबई। एक जिम्मेदार और समर्पित पति के रूप में जाने जाने वाले शाहरूख खान इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। फ्रर्स्ट पोस्ट के एक आर्टिकल के अनुसार वह इन दिनों प्रियंका के साथ डेट भी कर रहे हैं और इस रिश्ते को लेकर गंभीर भी है। हालांकि अभी एक अवार्ड फंक्शन में शाहरूख ने प्रियंका को लेकर अपने संबंधों का खंडन भी किया था।
ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरूख, प्रियंका के प्रति काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं और उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकते हैं। यहां तक उन्होने ऐसे लोगों से दूरी बना ली है जो उनके इस संबंध के खिलाफ हैं। शाहरूख, प्रियंका की बिजनेस इंडोर्समेंट का भी ख्याल रख रहे हैं।
इस संबंध की वजह से ही शाहरूख की पत्नी गौरी के कहने पर सुजैन ने 'अग्निपथ' की सक्सेज पार्टी में प्रियंका को बुलाने से मना कर दिया था।
देखें शाहरूख और प्रियंका की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications