अलग हो गये प्रियंका-शाहरुख

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की दोस्ती को लेकर गॉसिप करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। खबर ये है कि प्रियंका और शाहरुख खान अब से कभी भी किसी को अपने बारे में गॉसिप करने का मौका नहीं देंगे। क्योंकि दोनों ने एक दूसरे से किनारा करने का मन बना लिया है और उसपर सबसे पहला कदम बढ़ाया है जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा ने। प्रियंका चोपडा़ ने फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में काम करने से इंकार कर दिया है। पहले खबर आई थी कि फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे लेकिन बाद में प्रियंका ने फराह खान की फिल्म को ना कहकर एकता कपूर की फिल्म मिलन टॉकीज को हां कर दी।

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की दोस्ती को लेकर पिछले साल काफी खबरें आई थीं। खबर तो ये भी थी कि अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान की दोस्ती भी प्रिंयका चोपड़ा की वजह से ही खराब हो गयी। सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जो कि प्रियंका और शाहरुख की दोस्ती को बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं अर्जुन रामपाल की पत्नी की बहुत ही करीबी दोस्त हैं। गौरी ने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती को लेकर अपनी नाराज़गी अपनी दोस्त और अर्जुन रामपाल की पत्नी के साथ शेयर की तो अर्जुन की पत्नी ने अर्जुन से कहा कि वो शाहरुख को समझाएं। जब अर्जुन ने शाहरुख खान को समझाना चाहा तो शाहरुख खान को बुरा लग गया और उन्होंने अर्जुन रामपाल से दूरियां बना लीं।

उसके बाद से काफी दिनों तक अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान की दोस्ती में आई दरार को लेकर खबरें बनती रहीं। लेकिन अब प्रियंका के रवैये को देखते हुए यही लग रहा है कि इन बातों से उन्हें भी असर पड़ा है इसीलिये तो उन्होंने धीरे-धीरे शाहरुख खान से दूरी बढ़ानी शुरु कर दी है। हालांकि ट्विटर पर शाहरुख खान ने अपने और प्रियंका के रिश्ते को लेकर हो रही बातों को गलत ठहराया था और प्रियंका ने भी शाहरुख की हां में हां मिलाई थी लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा भी इन सब गॉसिप से दूर रहना चाहती हैं इसीलिये उन्होंने पहल करनी शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X