प्रिंयका-कैटरीना बॉलीवुड की नयी दुश्मन!

पिछले साल तक प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच की फाईट को लेकर काफी खबरें आईं। दोनों ने एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए काफी कुछ कहा भी। इस साल भी करीना और प्रिंयका के बीच की इस लडा़ई को आगे बढ़ाने के लिए काफी सुर्खियां बनाई गयीं लेकिन अब प्रिंयका ने लगता है करीना को छोड़कर कैटरीना को अपना निशाना बना लिया है। पूरी खबर ये है कि कैटरीना कैफ हाल ही में शूटआउट एट वडाला के सेट पर पहुंची वहां पर वो अहमद खान कोरियोग्राफर से मिलने गयी थीं। सेट पर बाहर ही वो अहमद खान के वैन के पास गयीं और वहीं पर लगभग दो-तीन घंटे तक रहीं। वहां पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी पहुंचे और तीनों बैठकर काफी देर तक बातें करते रहे।
कैटरीना कैफ जिस वक्त सेट पर गयीं उस वक्त प्रियंका चोपडा़ 'शूटआउट एट वडाला' में अपने आईटम सॉंग की शूटिंग करने जा रही थीं। कैटरीना ने एक बार भी प्रिंयका से मिलने की कोशिश नहीं की और ना ही प्रियंका चोपड़ा ने एक बार भी कैटरीना से मिलने के लिए सोचा। ऐसे में दोनों एक्ट्रेसेस ने एक दूसरे को अनदेखा कर दिया और लोगों को बातें बनाने का एक और मौका दे दिया। अब देखना ये है कि ये कैट फाईट कहां तक जाती है।


Click it and Unblock the Notifications