पृथ्वीराज vs राधे: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार से क्लैश करेंगे सलमान खान!
अगर इस साल कोरोना महामारी का संकट न उबरा होता तो सिनेमा के लिए ये साल कई बड़ी फिल्मों से भरा था। वहीं इस साल बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और अक्षय कुमार की भिंड़त ईद पर देखने को मिलती। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम तो सलमान खान की राधे, दो बड़ी फिल्में एक साथ क्लैश होती। लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन और सब कुछ बंद होने के चलते दर्शकों की ये उम्मीद टूट गई।
लेकिन खबरों की मानें तो सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का क्लैश देखने की उम्मीद अभी बाकि है। मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि सलमान खान राधे फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। जबकि अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज से दिवाली पहले ही बुक की हुई है। ऐसे तमाम गॉसिप्स से एक बार फिर अक्षय कुमार और सलमान खान आमने सामने आ चुके हैं।
चीनियों को सीमा से वापस भेजने के लिए यूजर्स ने 'मसीहा' को पुकारा, सोनू सूद का आया रिएक्शन


Click it and Unblock the Notifications