चीनियों को सीमा से वापस भेजने के लिए यूजर्स ने 'मसीहा' को पुकारा, सोनू सूद का आया रिएक्शन
प्रवासी मजदूरों के मसीहा सोनू सूद का एक ट्वीट खासा वायरल हो रहा है। ये ट्वीट भारत चीन सीमा से जुड़े एक मजाक से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं और सोनू सूद खुद बस, ट्रेन और प्लेन से जरूरतमंदों को घर भेज रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के किंग बन चुके सोनू सूद से एक यूजर ने चुटकी लेते हुए चीन सीमा पर मौजूद चीनी सेना को उनके घर वापिस भेजने के लिए कहा।
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोनू सूद ने कहा कि चाइनीज लोगों की डिटेल्स भेजो। वहीं हंसने और मजाक वाले इमोजी भी एक्टर ने शेयर किए। सोनू सूद का ये जवाब खासा वायरल हो रहा है। दरअसल अकार पटेल नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, सोनू सूद को लद्दाख भेज दो वह चीनियों को भी वापस घर सुरक्षित भेज देंगे। इसी यूजर का एक्टर ने जवाब दिया जो कि छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











