पब्लिसिटी पाने के लिए पूनम ने छोड़ा 'बिग बॉस' का शगूफा

एक बार फिर से बिकनी गर्ल पूनम पांडे चर्चा में हैं वजह है कलर्स का रियलिटी शो बिग बॉस में उनका आना जिसके लिए मैडम ने बोला था कि उन्हें शो वालों ने सवा दो करोड़ देने की बात कही है।लेकिन अब सुनने में आया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सब कुछ पूनम पांडे की ओर से फैलाया गया रायता है ताकि लोग उनकी बातों पर और उन पर अच्छी तरह से ध्यान दें क्योंकि नशा फिल्म के फलॉप होने के बाद कोई उनकी बात ही नहीं कर रहा था।

फिलहाल कलर्स ने अभी बिग बॉस शो के प्रतिभागियों की लिस्ट मीडिया में जारी नहीं की है और ना ही वह कभी प्रतिभागियों की प्राईस मनी के बारे में खुलासे करता है इसलिए जो भी खबरें पूनम पांडे के सिलसिले में आयी है उसकी डायरेक्टर शायद खुद पूनम ही है।

मालूम हो कि खबर आयी है कि शो के लिए विवादित बिकनी गर्ल और नशा फिल्म की फ्लॉप नशीली अभिनेत्री पूनम पांडे को शो वालों ने एप्रोच किया है जिसके लिए पूनम ने शो वालों से तीन करोड़ की मांग की थी लेकिन शो वालों ने पूनम को तीन नहीं बल्कि दो से सवा दो करोड़ देने की पेशकश की है।

जिसके लिए कहा जा रहा है कि पूनम राजी हो गयी है। पूनम को पहले भी शो वालों ने अपने पुराने सीजन के लिए संपर्क किया था लेकिन तब पूनम की डिमांड औऱ ज्यादा थी, वह काफी पैसे मांग रही थीं लेकिन अब चूंकि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ने ही बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ दिया है, तो उनकी अक्ल और तेवर दोनों कुछ ठंडे पड़ गये हैं। इसलिए वह दो और सवा दो करोड़ में मान गयी हैं ऐसा कहा जा रहा था।

खैर अब इस खबर से तो सारा मामला ही उलट गया है खैर देखते हैं कि बिग बॉस में कौन-कौन है लेकिन इसके लिए आपको 15 सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि बिग बॉस 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर रात नौ बजे से शुरू होने जा रहा है।शो के होस्ट सलमान खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X