PICS:अपने ही घर में शाहरूख की एंट्री बैन, गार्ड ने रोका
हर किसी का सपना होता है एक सुंदर घर का। बड़े जतन से आप वो सपना पूरा कीजिए और लोग आपको उससे दूर कर दें। बुरा लगा ना। पर सुपरस्टार शाहरूख खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। शाहरूख खान को अपने घर मन्नत से बहुत प्यार है पर हाल ही में उन्हें अपने ही घर जाने से गार्ड्स ने रोक दिया।
नहीं नहीं...डरिए मत। ये सब दरअसल शाहरूख की आने वाली फिल्म फैन के एक सीन के लिए किया गया। तो अब समझे दरअसल आने वाली फिल्म फैन में शाहरूख ही फैन बने हैं जो अपने सुपरस्टार से मिलने की तमन्ना रखता है और उससे मिलने उसके बंगले पर जाता है। पर गार्ड्स उसके साथ कुछ ऐसा बर्ताव करते हैं।
10 REASONS:इंडस्ट्री को क्यों नहीं मिल सकता दूसरा शाहरूख
फैन आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले शूट की जा रही है और फिल्म की रिलीज़ डेट 14 अगस्त रखी गई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि हैप्पी न्यू ईयर के बाद वो कुछ सीरियस करना चाहते थे और फैन उसी का नतीजा है। तो अब इंतज़ार करिए फिर से फैन के फैन होने का!


Click it and Unblock the Notifications
