PICS: शाहिद कपूर और ऐश्वर्या की ये क्यूट तस्वीरें अभिषेक को करेंगी Jealous!
[गपशप] कहावत है.. एक तस्वीर सौ शब्दों से ज्यादा बोलती है....बहरहाल, हमने शायद ही इससे पहले कभी शाहिद कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को इस तरह देखा है। आज तक ये दोनों न कभी किसी फिल्म का एक साथ हिस्सा बने हैं, न ही इनकी कोई तस्वीर इस तरह वायरल हुई है।

मौका था एचटी मोस्ट स्टालिश एवार्डस 2015 का, जहां बॉलीवुड के सितारे शाम को और हसीन बना रहे थे। वहीं, शाहिद कपूर और ऐश्वर्या को साथ बैठे बातें करते स्पॉट किया गया। दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं और बातों का मजा लेते दिख रहे हैं। इनकी यह तस्वीर देख सबसे पहला ख्याल मन में यही आता है कि काश इन्हें एक फिल्म में साथ देखने का मौका मिले।
PICS: बिग बी और ऐश्वर्या राय को देख आप भी कह उठेंगे....So Sweet
हालांकि, एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय और शाहिद कपूर के साथ अभिषेक बच्चन भी दिख रहे हैं। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि आंखें शाहिद- ऐश से हटने का नाम ही नहीं ले रही। तस्वीर में दोनों के हाव भाव काफी दिलचस्प लग रहे हैं। और अभिषेक इन दोनों की ओर देख रहे हैं।
Oppss..ऐश्वर्या और कैटरीना ने किया सोनम कपूर को नाराज!
फिलहाल तो शाहिद कपूर अपनी फिल्म उड़ता पंजाब और शानदार में बिजी हैं। वहीं ऐश्वर्या जज्बा से कमबैक को पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि इस क्यूट जोड़ी पर किसी निर्देशक की नजर पड़े और यह जोड़ी फिल्मों में आए।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


