आईला..सोनाक्षी की हमशक्ल होने का फायदा..ऑफर ही ऑफर..देंखे PIC
[गपशप] कई बॉलीवुड सितारों की तरह सोनाक्षी सिन्हा की हमशक्ल भी लोगों के सामने आ ही गई। जानकर आश्चर्य होगा कि वह भी कोई सोनाक्षी से कम फेमस नहीं है। यहां तक कि एक्ट्रेस की तरह दिखने की वजह से उनके पास एक्टिंग ऑफर्स की भी कोई कमी नहीं है।

जी हां, प्रिया मुखर्जी लंदन की रहने वाली हैं। प्रिया हाल ही में काफी चर्चा में तब आ गई, जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर दीं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रिया मुखर्जी की इस तस्वीर को देखने के बाद उन्हें छोटे पर्दे से एक्टिंग के ऑफर्स भी मिलने लगे। सोनाक्षी जैसी दिखने की वजह से उनकी डिमांड काफी बढ़ गई है और यह देखते हुए प्रिया भी अब इंडिया शिफ्ट होना चाह रही हैं।
इटली में पैदा हुई प्रिया की हमेशा से एक्टिंग में रूचि थी। लिहाजा, जब उन्हें ऑफर्स मिलने लगे तो वो काफी उत्साहित हो गई हैं। प्रिया सोनाक्षी जैसी दिखने की इस खास चांस को यूं ही नहीं जाने देना चाहती।
आपको बता दें, पहले इंस्टाग्राम पर प्रिया ने अपना नाम रखा था.. sonakshisinha_lookalike..लेकिन अब उन्होंने उसे बदल कर अपना असली नाम रख दिया है। खबरों की माने तो प्रिया के भी काफी फैंस है और वे अपनी तस्वीरों से अपने फैंस का काफी मनोरंजन भी करती रहती हैं।
विशेष नोट- इस तरह की और भी दिलचस्प खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

