PIC: सलमान खान का ये लव लेटर पढ़कर उनसे प्यार हो जाएगा!
मैंने प्यार किया का कबूतर जा जा तो याद होगा। हमने सोचा कि आज वो कबूतर हम ही बन जाते हैं और आपके पास ले आते हैं पहले प्यार की पहली चिट्ठी है। ये चिट्ठी दरअसल लिखी है सलमान खान ने, और उनका पहला प्यार है आप यानि कि उनके फैन्स । सलमान ने ये चिट्ठी लिखी थी मैंने प्यार किया की रिलीज़ के बाद।
इस चिट्ठी में उन्होंने अपने सभी चाहने वालों को एक बड़ा सा थैंक्यू कहा है। उन्होंने मैंने प्यार किया की सफलता के बाद अपने फैन्स को एक चिट्ठी लिख कर कहा कि इस फिल्म को इतनी बड़ी हिट बनाने के लिए वो शुक्रगुज़ार हैं।
Happy Bachelor's Day:सलमान की इन चीज़ों के लिए म्यूज़ियम बन सकता है!
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी वादा किया कि अपनी हर फिल्म में अपना 100 परसेंट देंगे क्योंकि उनके हर काम की तुलना मैंने प्यार किया से की जाएगी। इसलिए वो कोशिश करेंगे उनकी हर फिल्म दर्शकों को इतनी ही पसंद आए। आप भी पढ़िए सलमान का ये लेटर।


Click it and Unblock the Notifications
