सिल्वर जुबिली: मैंने प्यार किया, ये 10 डायलॉग्स नहीं बोले तो कैसे हुए सलमान के फैन!
[तृषा गौड़] मैंने प्यार किया एक ऐसी फिल्म है जो उतनी ही मासूमियत से आपको छूती है, जितने भोलेपन और सादगी के साथ सूरज बड़जात्या ने इसे बनाया था। ये फिल्म आपको उसी रोमांटिक ज़ोन में ले जाती है जहां प्यार और दोस्ती दोनों के मायने लगभग एक थे। और यही वजह है कि यह फिल्म आज भी युवाओं की फेवरिट लिस्ट में शामिल है। उन युवाओं की भी जो 1989 में पैदा भी नहूीं हुए थे उनकी फेवरिट फिल्मों में भी मैंने प्यार किया ज़रूर होगी। याद कीजिए फिल्म के ये 10 डायलॉग्स जो आपने कभी ना कभी किसी ना किसी को तो ज़रूर बोले होंगे -
दोस्ती का एक उसूल है मैडम नो सॉरी....नो थैंक्यू
इस एक डायलॉग को आपने पता नहीं कितने करोड़ों बार मारा होगा। अब भई सलमान का फिल्मी कीड़ा है ही ऐेसे। खास तौर पर ये प्रेम वाला!
दोस्ती की है, निभानी तो पड़ेगी
बस...ये एक डायलॉग दोस्तों के बीच मार कर आप कितनी बार हीरो बनने की फील ले चुके हैं, इसे याद करने की कोशिश भी मत कीजिए। फिल्म की अगली एनिवर्सरी आ जाएगी।
Also Read: कहानी की बैंड: सलमान - ऐश को मिलाने में था आमिर - शाहरूख का हाथ
दरवाज़ा नॉक करके आने का तो ज़माना ही नहीं रहा
ये डायलॉग कभी आपने किसी को मारा होगा तो कभी किसी और ने भी आप पर ट्राई किया होगाय़ आखिर हम सब एक फिल्मी फैमिली हैं :P
आज कल दरवाज़े को लॉक करके जाना का भी ज़माना ही नहीं रहा
भई अब कोई आपको ये ऊपर वाला डायलॉग बोल दे तो आपके पास भी तो कुछ वापस बोलने को होना चाहिए!
एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं होते
hmmm वो कॉलेज कपल जो हैं तो फ्रेंड्स पर आप नहीं मान सकते क्योंकि एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। आप उनकी जोड़ी बनाकर ही दम लेंगे!
कोई बात नहीं होता है...होता है
अभी अचानक से ध्यान आया कि शाहरूख ने बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं सेनोरिटा का फील यहां से उठाया है....कोई बात नहीं होता है...होता है!
सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है...
Smoking is Injurious to health...हमें पूरा यकीन है कि जितना फिल्मी कीड़ा आपके अंदर है, ये वार्निंग आपको फिल्म देखकर ही याद हुई होगी।
यूं अकेले में रोना सेहत के लिए हानिकारक होता हो....IT'S injurious to healtH.
अब किसी लड़की ने जब गुस्से में ये ऊपर वाला डायलॉग मारा हो आपकी स्मोकिंग से परेशान होकर तो आपने ये वाला भी ज़रूर ट्राई किया होगा। इंप्रेस करने के लिए।
ऐसी लड़की मटर थोड़े ही छीलेगी...
अरे नहीं छीलेगी तो हम छिलवाएंगे...बस इस डायलॉग से आपने हर उस लड़के को परेशान किया होगा जो शादी के लिए बिल्कुल तैयार है!
अभी मूड नहीं है...
याद कर लीजिए अपनी चैट में, वॉट्सऐप में या फिर रात भर की बक बक में आप पर डे कितनी बार ये डायलॉग बोला है!
कोई बात नहीं होता है...होता है..आखिर मैंने प्यार किया!!!


Click it and Unblock the Notifications
