टल्ली PIC:शाहरूख के बिना ऐसे पार्टी करती हैं गौरी खान, किसने किसने दिया साथ?
वो गाना तो याद है...मैं टल्ली हो गई...बस इस फोटो को देखने के बाद वही याद आएगा। फराह खान के एक बर्थ डे कम से कम बॉलीवुड फैन्स को एक हफ्ते का मसाला दे दिया है। रणवीर का दीपिका को प्रपोज़ करना, फिर उन दोनों का रंग बरसे पर डांस करना, सोनम और दीपिका को सुष्मिता सेन और तबू से कड़ूी टक्कर मिलना, पुलिस का पार्टी बंद कराना, अभिषेक - ऐश्वर्या का बिल्कुल किसी नए जोड़े की तरह एक दूसरे के साथ रहना, करण जौहर और संजय लीला भंसाली का एक दूसरे को इग्नोर करना....uffff पार्टी थी या पूरा मूमेंट लिस्ट!
खैर, अब पार्टी तो खत्म हो गई लेकिन पार्टी के बाद का हैंगओवर सबको ज़रूर होगा। होना भी चाहिए। अब जब सब इतनी पार्टी करेंगे तो भई थकान तो होगी ही। कई अंग्रेजी वेबसाइट्स ने ये फोटो ट्विटर पर शेयर की। और अब तो ये वाइरल हो गई है। फोटो में गौरी खान जो कि शाहरूख के बिना पार्टी कर रही थीं, बिल्कुल टल्ली दिखीं। उनका साथ दे रही थीं मलाइका अरोड़ा खान और हमारी डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण। वहीं श्वेता बच्चन और ज़ोया अख्तर भी पूरे मूड में दिखी। बस अब तो टल्ली बजाने की देर है कि सब नाच पड़ेंगे।
देखिए पार्टी की बाकी तस्वीरें यहां-----> फराह खान की B'day पार्टी


Click it and Unblock the Notifications
