PIC: मिलिए आराध्या बच्चन के Cute सांता क्लॉज़
अब आराध्या बच्चन को दादू बिग बी इतना प्यार करते हैं कि पूछिए मत। आराध्या की हर खबर आपको दादू बी के फेसबुक पोस्ट, ब्लॉग और ट्वीट्स से मिल जाएगी। लेकिन अमिताभ बच्चन को इस बार काम से छुट्टी नहीं मिली पर आराध्या को सांता क्लॉज़ ज़रूर मिले।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की क्रिसमस पार्टी में इंजॉय करने के बाद छुट्टियों के लिए निकल पड़े हैं और वो छुट्टियां बेहद इंजॉय कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे। ये तस्वीर कह रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला ने अभिषेक - ऐश्वर्या और आराध्या की ये क्यूट फोटो शेयर की। फोटो में तीनों एक बहुत ही प्यारे से सांता क्लॉज़ के साथ इंजॉय कर रहे हैं। जज़्बा से बॉलीवुड में वापसी को तैयार ऐश हमेशा की तरह लवली लग रही हैं तो अभिषेक हमेशा की तरह कूल। और आराध्या तो हैं ही cute :)


Click it and Unblock the Notifications
