PIC: काजोल के बाद अब शाहरूख खान दौड़ेंगे ट्रेन के पीछे!
[गपशप] शाहरूख खान के बदलते मूड के साथ उनका ट्विटर पोस्ट भी बदलता दिखता है। अबराम के साथ कुछ मस्ती भरे पल बिताने के बाद अब लगता है शाहरूख कुछ दार्शनिक मूड में हैं और अपने फैंस के साथ अपनी सोच बांटना चाहते हैं।

हाल ही में किंग खान ने ट्विट करते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। हालांकि शाहरूख के कैप्शन को देखते हुए लगता है वह फिलहाल वह सिर्फ फिलॉसोफिकल बातें कर रहे हैं। लेकिन उनकी तस्वीर हमें थोड़ा कंफ्यूज कर रही है।
यह तस्वीर देखते ही शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' याद आ जाएगी। यह तस्वीर फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से कुछ कुछ मिलती है। जहां काजोल यानि की सिमरन, चलती हुई ट्रेन पकड़ने के दौड़ती है और आखिर शाहरूख यानि की राज उसे अपना हाथ देता है।
Opps PIC: शाहरूख खान और रणबीर शायद इस तस्वीर को मिटा देना चाहें
अंतर सिर्फ इतना है कि यहां सिमरन नहीं, बल्कि राज दौड़ रहा है। हम्मम..अब जबकि शाहरूख- काजोल का रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' से सिल्वर स्क्रीन पर साथ आना पक्का हो गया है, क्यों न इस एपिक सीन को इस बदले अंदाज में फिर से शूट किया जाए। यह मजेदार होगा न....
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


