बस हाथ मलती रह गईं मल्लिका!

इस तरह के समारोह में ढ़ेर सारी पार्टियां होती रहती हैं जिनमें नामी- गिरामी हस्तियां शामिल होती रहती हैं। इसी समारोह की एक पार्टी के दौरान मल्लिका शेरावत सोशलाईट पेरिस हिल्टन के पास पहुंची मगर खबर है कि पेरिस मल्लिका को अनदेखा कर आगे बढ़ गईं।
मल्लिका ने कान में किया सांपों को किस
ये एक चैरिटी इवेंट था, जिसे एड्स की रोकथाम के लिए काम करने वाली एक स्वयंसेवी संस्था एमफार ने आयोजित किया था। इस इवेंट में मिक जैगर, जेनिफर लोपेज, मार्क एंथोनी, गेरार्ड बटलर और डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड व रोबटरे केवेली जैसी दिग्गज हॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं। मल्लिका शेरावत इसमें शिरकत करने वाली बॉलीवुड की इकलौती अभिनेत्री थीं।
खबरों के मुताबिक हॉलीवुड की इन दिग्गज हस्तियों के साथ बातचीत की कोशिश और फोटो खिंचवाने की कोशिश में लगी मल्लिका को ज्यादातर मायूसी ही हाथ लगी। सुनने में आया है कि डिजायनर रोबट्रे केवेली ही उनके साथ एक फोटो में साथ कड़े होने को तैयार हो गए।
मगर इससे भी ज्यादा हद तो तब हो गई जब मल्लिका जान- पहचान बढ़ाने पेरिस हिल्टन के पास पहुंच गई औऱ अपना इंट्रोडक्शन दिया। मगर हिल्टन ने उन्हें देखकर जवाब दिया कि वह उन्हें नहीं जानतीं और दूसरे लोगों से मिलने के लिए आगे निकल गईं। बस अब क्या था मल्लिका हिस्स करती रह गईं।


Click it and Unblock the Notifications